रायपुर// राजधानी रायपुर के बैरन बाजार इलाके में शुक्रवार सुबह चाकूबाजी की वारदात हुई। आदिल रज़ा उर्फ हरा सोनू ने आपसी रंजिश में बैरन बाजार निवासी इनायत पर चाकू से हमला कर दिया। इससे इनायत गंभीर रूप से घायल हो गया।

रायपुर के बैरन बाजार इलाके में युवक पर चाकू से हमला
घायल इनायत को तुरंत मेकाहारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

चाकू से हमले में घायल इनायत
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आदिल पहले इनायत को उसके घर से बाहर बुलाता है और फिर उस पर हमला कर देता है।
रायपुर मध्य जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की संभावित लोकेशन पर दबिश दी जा रही है।

