Bihar Election News: बिहार में छठ के बाद 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को परिणाम; जानें सभी तारीखें…

Bihar Vidhan Sabha Election Phase Wise Dates: बिहार का विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में वोटिंग होगी। मतदान 6 और 11 नवंबर को और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

चुनाव के ऐलान से काउंटिंग तक की प्रक्रिया 40 दिन चलेगी। पहले फेज की वोटिंग छठ के 8 दिन बाद होगी। सभी राजनीतिक दलों ने वोटिंग की तारीखें दिवाली और छठ के बाद रखने की अपील की थी।

2010 में इलेक्शन प्रोसेस 61 दिन, 2015 में 60 दिन और 2020 में 47 दिन चली थी। इस तरह पिछले 3 चुनावों में इस बार सबसे कम अवधि में चुनाव होंगे।

बिहार में 40 साल बाद 2 फेज में चुनाव

बिहार में 40 साल बाद दो फेज में चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले 1985 में चुनाव 2 फेज में हुए थे। भाजपा और आरजेडी ने 2 फेज में चुनाव कराने की मांग की थी। जेडीयू ने एक फेज में चुनाव कराने को कहा था।

पिछले चुनाव यानी 2020 में 3 फेज में 20 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच वोटिंग हुई थी। 10 नवंबर को नतीजे घोषित हुए थे। इससे पहले 2015 में 5 फेज में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच वोटिंग और 8 नवंबर को नतीजे आए थे।

7.42 करोड़ वोटर, 14 लाख पहली बार वोटिंग करेंगे

राज्य में 243 सीटें हैं, जिनमें करीब 7.42 करोड़ वोटर हैं। इनमें 100 साल ऊपर के 14 हजार वोटर शामिल हैं। पोलिंग बूथ जाने में असमर्थ लोग फॉर्म 12 D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। इस बार वोटर बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें

पहला चरण

  • नोटिफिकेशन – 10 अक्तूबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख – 17 अक्तूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच की तारीख – 18 अक्तूबर
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख – 20 अक्तूबर
  • विधानसभा चुनाव के लिए मतदान – 6 नवंबर


दूसरा चरण

  • नोटिफिकेशन – 13 अक्तूबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख – 20 अक्तूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच की तारीख – 21 अक्तूबर
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख – 23 अक्तूबर
  • विधानसभा चुनाव के लिए मतदान – 11 नवंबर


बिहार विधानसभा के लिए मतों की गणना – 14 नवंबर

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां

  • कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या – 90, 712
  • एक पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स का एवरेज – 818
  • शहरों में पोलिंग स्टेशन की संख्या – 13,911
  • गांवों में पोलिंग स्टेशन की संख्या – 76, 801
  • युवाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या- 38
  • महिलाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या – 1,044
  • मॉडल बूथों की संख्या- 1350  

एसआईआर पर भी बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
लगभग 22 वर्षों के बाद बिहार में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम पूरा हुआ। सभी राजनीतिक दलों ने यह मांग की थी कि मतदाता सूची में काफी गड़बड़ियां हैं। सोशल मीडिया में इसके बारे में काफी बढ़-चढ़कर कहा गया। लेकिन सच्चाई यह है कि 243 विधानसभाओं में 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट्स के साथ मिलकर । एसआईआर में जमीनी स्तर के अधिकारियों को जबरदस्त मेहनत करनी पड़ी है। एक नई व्यवस्था बनाई गई है। किसी भी पोलिंग स्टेशन के ठीक बाहर कोई भी मतदाता अपना मोबाइल फोन जमा करा सकता है। इसके बाद वोट करने के बाद इसे लेकर वापस जा सकता है।

बिहार में विधानसभा का चुनावी आंकड़ा

  • राज्य में कुल 243 सीटें
  • सामान्य सीट -203
  • एसटी सीट –  02
  • एससी सीट – 38

बिहार में कुल मतदाता – 7.42 करोड़

  • बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या – 4 लाख
  • 100 साल पूरे कर चुके मतदाता – 14 हजार
  • पहली बार वोट करने वाले मतदाता –  14 लाख
  • पुरुष मतदाताओं की संख्या – 3.92 करोड़
  • महिला मतदाताओं की संख्या – 3.50 करोड़
  • ट्रांसजेडर्स मतदाताओं की संख्या – 1725
  • दिव्यांग मतदाताओं की संख्या – 7.2 लाख
  • 85 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या – 4.04 लाख
  • सेवारत मतदाओं की संख्या – 1.63 लाख
  • 20-29 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या- 1.63 करोड़
National