विवाद के बाद पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, शौहर का दूसरी महिला से अफेयर..FIR दर्ज

सरगुजा// छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शौहर ने विवाद के बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि शौहर का दूसरी महिला से अफेयर है। जिसके कारण वह गाली-गलौज और मारपीट करता था। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोमिनपुरा का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति का नाम शेख आमिन हुसैन है। जो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद संगठन का अध्यक्ष है। पत्नी शमा परवीन का आरोप है कि पति दूसरी महिला को घर में लाता था। दोनों घंटों तक बंद कमरे में साथ रहते थे।

दूसरी महिला का विरोध करने पर मारपीट

इसका विरोध करने पर पति गाली-गलौज और मारपीट करता था। 16 दिसंबर 2025 को पति ने तीन बार तलाक बोलकर और मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पत्नी का कहना है कि उसने समझौते की कोशिश की, लेकिन पति ने यह कहते हुए रखने के लिए तैयार नहीं है कि उसने तीन तलाक दे दिया है।

इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई

ऐसे में पीड़िता 5 जनवरी को कोतवाली थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 296, 351(3) और मुस्लिम विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत FIR दर्ज किया है। थाना प्रभारी शशि कांत सिन्हा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Chhattisgarh