कोरबा:: व्यावसायिक परिसर की दुकानें लगी भीषण आग…ज्वेलरी-कपड़ा-बर्तन दुकानें जली….14 दमकल की मदद से 5 घंटे में आग पर पाया-काबू…शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका…

कोरबा// कोरबा शहर के मध्य स्थित व्यावसायिक परिसर SS प्लाजा में सोमवार सुबह 6 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरे प्लाजा में धुआं फैल गया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गए। मुख्य रूप से बालाजी स्टील, पद्मिनी ज्वेलर्स, बालाजी क्लॉथ भंडार और दो छोटी दुकानें जली है।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। - Dainik Bhaskar

अधिकारियों ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है आग पर काबू पाने 5 घंटे का वक्त लग गया लेकिन पूरी तरह से अब भी काबू नहीं पाया जा सका। 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। स्थिति को देखते हुए श्याम प्लाजा के आसपास की 50 से 70 दुकानें बंद करा दी गई है।

सुबह 6 बजे लगी आग 5 घंटे बाद बुझी।

सुबह 6 बजे लगी आग 5 घंटे बाद बुझी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 3 दुकान चपेट में आए है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 3 दुकान चपेट में आए है।

आग बुझाने का काम जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत कार्यों में बाधा आई लेकिन अंत में आग पर काबू पा लिया गया है।

आग लगने के बाद प्लाजा परिसर और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय व्यापारी और दुकानदार अपनी अन्य दुकानों को बचाने के लिए सामान बाहर निकालने में जुटे रहे।

फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ी पहुंची थी।

फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ी पहुंची थी।

आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन धुआं अभी भी निकल रहा।

आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन धुआं अभी भी निकल रहा।

शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शॉर्ट-सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर उठाए सवाल

सांसद ज्योत्सना महंत भी घटना स्थल पर पहुंची जहां उन्होंने कहा कि घटना दुखद है। समय पर दमकल नहीं पहुंची और जो पहुंची वो भी खराब हो गई। कोरबा उद्योग नगरी है, यहां दमकल हमेशा अपडेट रहना चाहिए। इसके लिए मैं अधिकारी से बात करूंगी।

आग की घटना के बाद कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मौके पर पहुंचे

आग की घटना के बाद कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मौके पर पहुंचे

मंत्री ने व्यापारियों से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मौके पर पहुंचे और प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन व्यापारियों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम कोरबा को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के अध्यक्ष गोपाल मोदी, मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, परविंदर सिंह और पार्षद ईश्वर पटेल भी मौजूद रहे।

Chhattisgarh