दुकान से लौट रही युवती का कार सवार चार युवकों ने किया अपहरण , इंस्टाग्राम के माध्यम से एक आरोपी से हुई थी दोस्ती.. शादी से इनकार करने पर रची साजिश…

सरगुजा// अंबिकापुर में दुकान से लौट रही युवती का कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया और उसे लेकर भाग निकले। 15 जनवरी की रात युवती की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कार सवारों युवकों और युवती को मनेंद्रगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है।

पकड़े गए सभी 4 युवक मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी से युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। शादी के बाद दोनों ने शादी का वादा किया। युवक के शादीशुदा होने पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने अपहरण की साजिश रची।

इसी कार में युवती को लेकर जा रहे थे युवक।

इसी कार में युवती को लेकर जा रहे थे युवक।

युवती को खींचकर कार में बिठाया

जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले की युवती अंबिकापुर के गांधीनगर में रहकर फर्नीचर के शो रुम में काम करती है। गुरुवार (15 जनवरी) की रात फर्नीचर शो रुम बंद होने के बाद वह पैदल घर लौट रही थी।

घर पहुंचने से पहले सुनसान रास्ते में वह पहुंची, जहां पीछे से पहुंचे कार में सवार युवकों ने युवती के पास जाकर कार रोकी और एक युवक ने नीचे उतरकर उसे कार में खींच लिया। युवती को कार में बैठाकर युवक भाग निकले। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।

मकान मालिक ने बताया-रास्ते से युवकों ने किया था अपहरण

मकान मालिक ने बताया-रास्ते से युवकों ने किया था अपहरण

मनेंद्रगढ़ में पकड़े गए अपहरणकर्ता, युवती बरामद

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 13 सीसी 4342 को ट्रेस किया। सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से युवती के फोन को ट्रेस किया, जो मनेंद्रगढ़ के रास्ते में मिला।

थाना मनेंद्रगढ़ की पुलिस ने नेशनल हाईवे में गाड़ियां अड़ाकर मार्ग को जाम कर कार को रोका गया। पुलिस ने कार सवार युवकों के साथ युवती को बरामद कर लिया। पुलिस को देख कर युवती रोने लगी। युवकों का पीछा कर रही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों के साथ युवती को लेकर पुलिस अंबिकापुर पहुंची।

कोर्ट से जेल भेजे गए गिरफ्तार आरोपी

कोर्ट से जेल भेजे गए गिरफ्तार आरोपी

शादी से इनकार करने पर अपहरण पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया। युवती ने बताया कि आरोपियों में रामप्रसाद तवंर (32 वर्ष) निवासी राजगढ़, मध्यप्रदेश से उसकी पहचान इंस्टाग्राम मे माध्यम से हुई थी। उसने शादी का प्रस्ताव दिया। युवती को जब जानकारी मिली कि रामप्रसाद पहले से शादी शुदा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया था। इससे वह नाराज था।

मामले में पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद तंवर सहित लाल चंद्र (26 वर्ष) निवासी जलावड, कमलेश तंवर (19 वर्ष) व भवंर लाल (22 वर्ष) दोनों निवासी राजगढ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार एवं चार मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh