रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से हरियालो संभाल रहीं घर की छोटी-छोटी जरूरतें

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से हरियालो संभाल रहीं घर की छोटी-छोटी जरूरतें
  • हर माह मिल रहे एक हजार रुपये, घरेलू सामान से लेकर बच्चों की पढ़ाई और कपड़ों के खर्च में मिल रही मदद
  • नियमित आर्थिक सहायता बनी परिवार का सहारा, अपनी जरूरत के अनुसार राशि का कर रहीं उपयोग

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

घर के लिए तेल, हल्दी-मसाले खरीदने हों या बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और कपड़ों का खर्च उठाना हो, हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता श्रीमती हरियालो के परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मुटकी निवासी श्रीमती हरियालो को महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से यह आर्थिक सहायता मिल रही है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई हरियालो की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता किस तरह महिलाओं को परिवार की रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहारा दे रही है। हरियालो अपनी जरूरत और प्राथमिकता के अनुसार इस राशि का उपयोग घर और बच्चों से जुड़े खर्चों में कर रही हैं।

कभी घर का सामान, कभी बच्चों की पढ़ाई में काम आ रही राशि

श्रीमती हरियालो बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। इस राशि से वे घर के लिए तेल, हल्दी-मसाले और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदती हैं। जरूरत पड़ने पर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और कपड़ों से जुड़े खर्च भी इसी राशि से पूरे करती हैं।

हरियालो कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। इस पैसे से घर के लिए हल्दी, तेल, मसाला खरीदते हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी खर्च करते हैं। इससे हमें मदद मिल रही है।”

हर महीने की सहायता से छोटे खर्चों के लिए मिला आर्थिक सहारा

परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसे छोटे खर्च होते हैं, जिन्हें नियमित रूप से पूरा करना जरूरी होता है। हरियालो के लिए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि इन्हीं आवश्यकताओं में सहयोगी बन रही है। इससे घरेलू सामग्री की खरीदी के साथ बच्चों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में भी आर्थिक सहूलियत मिल रही है।

नियमित सहायता मिलने से हरियालो अपनी आवश्यकता के अनुसार राशि का उपयोग कर पा रही हैं। इससे परिवार के घरेलू बजट में सहयोग मिलने के साथ छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक निश्चित आर्थिक आधार भी मिला है।

महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मिली सहूलियत

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरियालो की यह कहानी नियमित आर्थिक सहायता के जमीनी उपयोग की तस्वीर पेश करती है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए घर के जरूरी सामान से लेकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और कपड़ों तक के खर्च में सहारा बन रही है।

योजना से मिल रही सहायता पर खुशी व्यक्त करते हुए श्रीमती हरियालो ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

Chhattisgarh