सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

  • विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में दी जानकारी

कोरबा (CITY HOT NEWS)///


सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग ने विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
संगोष्ठी में अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ ने कम उम्र में होने वाले हृदयघात के बारे में जानकारी दी। चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. वेद प्रकाश ने खानपान और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। जागरूकता रैली के माध्यम से हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल सिंह कंवर, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मसीह लकड़ा, डॉ. अनमोल मधुर मिंज सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, जूनियर चिकित्सक, इंटर्न तथा पीजी और एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Chhattisgarh