रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : पहाड़ी कोरवा बसाहटों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा, सात मोबाइल मेडिकल यूनिट दे रहीं घर के नजदीक उपचार

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : पहाड़ी कोरवा बसाहटों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा, सात मोबाइल मेडिकल यूनिट दे रहीं घर के नजदीक उपचार
  • पीएम जनमन के तहत दूरस्थ बसाहटों में शिविर, चिकित्सीय एवं लैब जांच के साथ मिल रहीं आवश्यक दवाइयां
  • चिकित्सक, स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियन की टीम दे रही सेवाएं, जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों से रेफरल का भी समन्वय

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : पहाड़ी कोरवा बसाहटों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा, सात मोबाइल मेडिकल यूनिट दे रहीं घर के नजदीक उपचार
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : पहाड़ी कोरवा बसाहटों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा, सात मोबाइल मेडिकल यूनिट दे रहीं घर के नजदीक उपचार

दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाएं अब उनकी बसाहटों तक पहुंच रही हैं। पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले में संचालित सात मोबाइल मेडिकल यूनिट पहाड़ी कोरवा बसाहटों में शिविर लगाकर चिकित्सीय जांच, लैब जांच, उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के लिए रेफर करने का समन्वय भी किया जा रहा है।

सात मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंच रहीं दूरस्थ बसाहटों तक
पीएम जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सात मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही हैं। ये यूनिट निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही हैं।
प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट के दल में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन और ड्राइवर शामिल रहते हैं। स्वास्थ्य टीम शिविर में आने वाले लोगों की जांच कर आवश्यकता के अनुसार उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराती है।

जांच से लेकर दवा तक एक ही स्थान पर मिल रही सुविधा
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मरीजों की चिकित्सीय जांच के साथ आवश्यक लैब जांच भी की जा रही है। जांच के आधार पर जरूरी दवाइयों का वितरण किया जाता है। इससे दूरस्थ पहाड़ी कोरवा बसाहटों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम हो रही है।
स्वास्थ्य टीम मरीजों की काउंसलिंग भी करती है। जिन मरीजों को आगे की जांच अथवा उच्च स्वास्थ्य संस्था में उपचार की जरूरत होती है, उनके रेफरल के लिए आवश्यक समन्वय किया जाता है। इस तरह मोबाइल मेडिकल यूनिट प्राथमिक जांच और उपचार के साथ जरूरतमंद मरीजों को आगे की स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी बन रही हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी सहयोग
मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीमें स्वास्थ्य शिविरों के साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी सहयोग कर रही हैं। नियमित रूप से दूरस्थ बसाहटों तक पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, उपचार, दवा वितरण, काउंसलिंग और रेफरल जैसी सेवाएं समुदाय के नजदीक उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पीएम जनमन से विशेष पिछड़ी जनजातीय बसाहटों तक स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में पीएम जनमन के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाई जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि दूरस्थ पहाड़ी कोरवा बसाहटों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर लोगों को उनके नजदीक ही जांच, उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Chhattisgarh