नाबालिग गर्लफ्रेंड की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज…लिव-इन रिलेशन में रह रही नाबालिग ने किचन में लगा ली थी फांसी…

सूरजपुर// छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज की है। उस पर नाबालिग से मारपीट करने का आरोप है। जांच के बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव का है।

दरअसल, 8 महीने से बॉयफ्रेंड के घर लिव-इन रिलेशन में रह रही 17 साल की नाबालिग ने किचन में फांसी लगा ली थी। इसके बाद परिजनों ने हत्या कर लाश को लटकाने का आरोप लगाया था। हालांकि, शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की ने सुसाइड ही किया है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

नाबालिग ने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

नाबालिग ने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

नाबालिग बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।

नाबालिग बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक ग्राम मांजा निवासी दीपिका (बदला हुआ नाम) का उमापुर निवासी युवक ललित साहू के साथ लव अफेयर था। करीब 8 महीने पहले दीपिका अपने बॉयफ्रेंड ललित के घर आ गई थी। दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। परिजनों ने उसे वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

17 सितंबर को दीपिका ने अपने बॉयफ्रेंड के घर दोपहर को किचन में फांसी लगा ली। बॉयफ्रेंड के परिजनों ने उसे नीचे उतारा। मौत की पुष्टि होने के बाद बॉयफ्रेंड ललित साहू ने फोन कर दीपिका की बड़ी बहन को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन उमापुर पहुंचे। उस समय दीपिका का शव बेडरूम में पड़ा था। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

नाबालिग ने परिजनों ने लगाए थे हत्या के आरोप

परिजनों ने दीपिका की हत्या का आरोप लगाते हुए सूरजपुर एसपी से शिकायत की। शिकायत में परिजनों ने बताया कि उन्हें अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने दीपिका के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

वहीं, अब जांच के बाद रामानुजनगर थाना पुलिस ने बॉयफ्रेंड ललित पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर, मामले में एएसपी योगेश कुमार देवांगन का कहना है कि बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

Chhattisgarh