गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में जीपीएम जिले ने दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धि

  • 2 लाख 52 हजार 967 प्रकरणों का हुआ निराकरण, कुल 2 लाख 53 हजार 365 प्रकरण रखे गए थे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (CITY HOT NEWS)//

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत जिले के राजस्व न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार राजस्व न्यायालयों में कुल 2 लाख 53 हजार 365 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 2 लाख 52 हजार 967 प्रकरणों का निराकरण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे के 23 में से 22, वारिसों के मध्य बंटवारे के 19 में से 18, कब्जे के आधार पर बंटवारे के 7 में से 6, धारा 145 के कार्यवाही संबंधी 10 में से 10, रेंट कंट्रोल एक्ट के 1 में से 1 तथा विक्रय पत्र/दानपत्र/वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण से संबंधित 73 में से 72 प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं अन्य प्रकृति के 2,152 में से 2,139 प्रकरण तथा अन्य विभागों से संबंधित 2,51,080 में से 2,50,699 प्रकरणों का निराकरण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराना है। जिले में राजस्व प्रकरणों के व्यापक निराकरण से आम नागरिकों को लंबित मामलों से राहत मिलने के साथ ही न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

Chhattisgarh