नाला पार कर रही स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में डूबी…SECL की डंपिंग का मलबा सड़क पर बहने से कार-बेसमेंट तक डूबी, यात्री बस भी फंसी…

कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर का दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह नाला पार कर रही स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में डूब गई। गाड़ी में सवार तीन दोस्तों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आधे घंटे बाद गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि मना करने के बावजूद वे नाला पार कर रहे थे। घटना के बाद दोनों तरफ आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं, कोरबा जिले में लगातार बारिश के बाद कई वार्डों में पानी भर गया है।

नगर निगम क्षेत्र के आरपी नगर, चिमनी भट्टा, शारदा विहार, अमरैया पारा, मोती सागर पारा, सीतामणी और मुड़ापार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। चिमनी भट्टा में 40 घरों और शारदा विहार अटल आवास में 12 से अधिक घरों में नाले का गंदा पानी घुसा है।

इसके अलावा कनकी-सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर एसईसीएल कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा बहकर आ गया। इससे सड़क पूरी तरह मिट्टी और कीचड़ से भर गई। इस दौरान एक कार और यात्री बस मलबे में फंस गई। कार पूरी तरह मिट्टी में डूब गई, जबकि बस के पहिए भी फंस गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

कोरबा में जलभराव की तस्वीरें देखिए…

स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

अमरैया पारा में लोगों के घरों और किचन में गंदा पानी घुस आया।

अमरैया पारा में लोगों के घरों और किचन में गंदा पानी घुस आया।

चिमनी भट्टा इलाके में घर और दुकान के बाहर की तस्वीर।

चिमनी भट्टा इलाके में घर और दुकान के बाहर की तस्वीर।

शारदा विहार अटल आवास में 12 से अधिक घरों में जलभराव।

शारदा विहार अटल आवास में 12 से अधिक घरों में जलभराव।

कार और यात्री बस मलबे में फंस गई।

कार और यात्री बस मलबे में फंस गई।

SECL की डंपिंग का मलबा सड़क पर बहा:कनकीं-सर्वमंगला रोड पर कार-बेसमेंट तक डूबी, 40-50 यात्रियों वाली बस भी फंसी, 3 घंटे जाम

भारी बारिश से मची तबाही - Dainik Bhaskar

भारी बारिश से मची तबाही

कोरबा। जिले में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कनकी-सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर SECL कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा बहकर सड़क पर आ गया। देखते ही देखते पूरी सड़क मिट्टी और कीचड़ से पट गई।

मलबे में एक कार और यात्री बस फंस गई। कार करीब पूरी तरह मिट्टी में धंस गई, जबकि बस के पहिए भी फंस गए। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

ग्रामीणों ने SECL पर लापरवाही का आरोप लगाया

ग्रामीणों ने SECL पर लापरवाही का आरोप लगाया

डंपिंग का मलबा बहने से सड़क बनी दलदल

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम जटराज को बसाहट देने के लिए डंपिंग क्षेत्र को काटा जा रहा है। बारिश होने पर यहां का मलबा बहकर सीधे मुख्य सड़क पर आ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले एक साल से इस समस्या के समाधान के लिए आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।

दोपहर करीब 12 बजे भारी बारिश के दौरान बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। कई बाइक और कार सवार इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

जेसीबी से सड़क और वाहनों को निकाला गया

जेसीबी से सड़क और वाहनों को निकाला गया

बस में 40-50 यात्री, कार में 5-6 लोग थे

ग्रामीण अशोक कुमार पटेल ने बताया कि यह मार्ग कोरबा को बिलासपुर और रायपुर से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। मलबे में फंसी बस में करीब 40-50 यात्री और कार में 5-6 लोग सवार थे। कार लगभग पूरी तरह मिट्टी में दब गई थी। लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

राहत कार्य में कंपनी की 2-3 मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

ग्रामीणों ने सड़क पर शुरू किया आंदोलन

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और SECL प्रबंधन व जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत कराई।

ग्रामीणों ने कहा कि मलबा रोकने और डंपिंग क्षेत्र से सड़क तक पानी आने से रोकने की स्थायी व्यवस्था नहीं हुई तो आगे भी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।

जेसीबी से सड़क साफ, परिवार को सुरक्षित निकाला

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। एसडीएम को भी घटना की जानकारी दी गई। जेसीबी की मदद से सड़क साफ कराई गई और कार में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन सड़क पर मलबा आने के कारण आम लोगों को करीब 3 घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा।

Chhattisgarh