रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद के बाद लिव-इन रिलेशन में रह रहे कपल ने खुद का काटा गला..लड़के की मौत..

सरगुजा// छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लिव-इन रिलेशन में रह रहे कपल ने बुधवार सुबह खुद का गला काट लिया, इससे लड़के की मौत हो गई, जबकि लड़की को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

जांच में सामने आया कि दोनों के बीच रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। प्रेमिका चाहती थी कि वह प्रेमी को अपने घर लेकर जाए, ताकि घर वालों से शादी की बात कर सके। लेकिन वह नहीं जाना चाहता था। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

घर के चौखट पर लड़के ने खुद का गला काटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

घर के चौखट पर लड़के ने खुद का गला काटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

लड़की ने भी अपना गला रेत लिया, हालांकि उसकी जान बच गई। पुलिस ने उससे पूछताछ की।

लड़की ने भी अपना गला रेत लिया, हालांकि उसकी जान बच गई। पुलिस ने उससे पूछताछ की।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक, मोहन पैकरा (28) और महिमा सिदार (26) गांधीनगर में दयाल मंडल के घर में पिछले कुछ सालों से किराए पर रहते थे। दोनों किसी दुकान में काम करते थे। दोनों के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध थे।

बुधवार (26 अगस्त) सुबह महिमा बाथरूम गई थी। जब वह लौटी तो उसने मोहन पैकरा को खून से लथपथ हालत में तड़पते हुए देखा। उसका गला कटा हुआ था और खून निकल रहा था। यह देखकर महिमा ने भी चाकू से खुद का गला काट लिया।

आवाज सुनकर मकान मालिक दयाल मंडल मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने फौरन डायल- 112 की टीम को घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक मोहन की मौत हो चुकी थी। वहीं, महिमा के गले से खून निकल रहा था।

डायल 112 की टीम ने महिमा को तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इधर, फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने मोहन के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस चाकू बरामद कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर हुआ था विवाद

महिमा ने बताया कि मोहन पैकरा ने चाकू से अपना गला काट लिया था। दोनों के बीच रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद हुआ था। महिमा उसे अपने साथ घर ले जाना चाहती थी, ताकि वह घर वालों से शादी की बात लेकिन मोहन नहीं जाना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

थाना प्रभारी दिलीप दुबे ने बताया कि मोहन पैकरा दरिमा का रहने वाला था, जबकि महिमा सूरजपुर के कंदरई की रहने वाली है। दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। वे पिछले दो माह से गांधीनगर में किराए के मकान में रह रहे थे।

Chhattisgarh