दिव्यांग टीचर से रेप, होटल संचालक गिरफ्तार: प्रेग्नेंट होने के बाद बोला नहीं करूंगा शादी, मारपीट कर जान से मारने की दी थी धमकी…

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिव्यांग टीचर के साथ होटल संचालक ने शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसने विवाह करने से मना कर दिया। टीचर के दबाव बनाने पर होटल संचालक ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि सरकंडा के गीतांजली सिटी निवासी नीरज तिवारी पिता शिवम तिवारी (26) दयालबंद में भोजनालय और होटल चलाता है। वहीं, तोरवा क्षेत्र के 23 वर्षीय दिव्यांग युवती प्राइवेट स्कूल में टीचर है। करीब साल भर पहले से जान-पहचान थी। आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया। टीचर भी उसकी बातों में आ गई और उसे चाहने लगी।

आरोपी होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा साथ
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। इसकी जानकारी होने पर युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक ने मारपीट कर उससे दूर रहने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी थी, जिसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।