पत्नी और उसके प्रेमी की फावड़े से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर की हत्या..

सरगुजा// सरगुजा के बिसरपानी में पत्नी और उसके प्रेमी की फावड़े से हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद गुस्से में उसने दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिसरपानी गांव के दारापारा का रहने वाला बाबूलाल मझवार (35) सोमवार शाम अपने खेत की ओर गया था। वह वापस लौटा तो घर में उसने पत्नी नईहारो बाई के साथ शराब पी। वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार गांव के ही सोमारू मझवार के घर पहुंचा, जहां गांव का ही युवक बेंजे बड़ा (35) भी पहुंच गया।

पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की फावड़े से हमला कर की हत्या।

पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की फावड़े से हमला कर की हत्या।

आपत्तिजनक अवस्था में देखकर की हत्या

तीनों में आपस में विवाद होने के बाद सोमारू मझवार उन्हें छोड़कर चला गया। इस बीच बाबूलाल मझवार गांव में दूसरे घर में शराब खोजने चला गया। वह करीब आधे घंटे बाद लौटा तो उसने पत्नी नईहारो को बेंजे बड़ा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

पति ने युवक को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

पति ने युवक को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

विवाद बढ़ने पर बाबूलाल ने फावड़े से अपनी पत्नी और बेंजे बड़ा पर कई बार हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। घटना के समय नईहारो और बेंजे बड़ा नशे में थे। आरोपी बाबूलाल भी शराब के नशे में था।

रिश्तेदार के घर इस हालत में जमीन पर पड़ा मिला पत्नी का शव।

रिश्तेदार के घर इस हालत में जमीन पर पड़ा मिला पत्नी का शव।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

सरगुजा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बाबूलाल मझवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अवैध संबंध की आशंका पर दोनों की फावड़ा मारकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

Chhattisgarh