भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती कार्यक्रम 20 अगस्त को

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती कार्यक्रम 20 अगस्त को

कोरबा (CITY HOT NEWS)/// भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती कार्यक्रम 20 अगस्त 2026, दिन गुरूवार को प्रातः 11.45 बजे मनाया जावेगा ।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, श्याम लाल कंवर सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती कार्यक्रम आयोजित है ।

श्री राठौर ने बताया कि 20 अगस्त को 11.45 बजे इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थापित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल के समक्ष जयंती कार्यक्रम होगा ।

अध्यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी, ओबीसी प्रकोष्ठ, अजा प्रकोष्ठ, अजजा प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस संगठन के सभी मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।

Chhattisgarh