कोरबा:: बांगो डैम के 7 गेट खुले, 18786 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा, 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट…भारी बारिश की चेतावनी..

मिनीमाता बांगो डैम के 3 गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा गया। - Dainik Bhaskar

मिनीमाता बांगो डैम के 7 गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा गया।

कोरबा ।।। दिनांक 15/08/2026 को सुबह 9:35 बजे मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.60M एवं 93.65% होने एवं पानी की अधिक आवक होने के कारण जलाशय के गेटों को खोलकर बाढ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है..कार्यपालन अभियंता श्री एस के भारती ने बताया है कि
गेट न.3 को 0.40M
गेट न.4 को 0.50M
गेट न.5 को 0.50M
गेट न.6 को 0.50M.
गेट न.7 को 0.50M.
गेट न.8 को 0.50M.
गेट न.9 को 0.40M.
खोला गया है। कुल 7 गेट से
कुल 18786 Cusec तथा
पॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 27786 Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है ।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई जगह भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अभी सक्रिय है। इसके असर से अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

कोरबा में लगातार बारिश के बीच मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है। एहतियातन 7 गेट खोलकर 18786 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे बसे 35 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई। कुसमी में सबसे ज्यादा 180 मिमी (7.1 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। दौरा कोचली, बिहारपुर और प्रतापपुर में 130-130 मिमी (5.1-5.1 इंच) बारिश हुई।

3005 क्यूसेक पानी यानि करीब 85 हजार लीटर पानी छोड़ा गया है।

पहले 3005 क्यूसेक पानी यानि करीब 85 हजार लीटर पानी छोड़ा गया है।

मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है।

मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है।

कोरबा के इन गांवों में बाढ़ का अलर्ट

मिनीमाता बांगो डैम के 5 गेट खोले जाने के बाद प्रशासन ने जिले के 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला शामिल हैं।

Chhattisgarh