रायपुर : मुंगेली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मुंगेली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • विधायक श्री मोहले ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

मुंगेली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने ध्वजारोहण कर जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

मुंगेली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

विधायक श्री मोहले ने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। तत्पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में शांति और खुशहाली के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए तथा सशस्त्र गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया।

परेड कमांडर श्रीमती ख्रिस्ट नरगिस तिग्गा बघेल के नेतृत्व में 12 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। स्कूली बच्चों ने पीटी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही प्रथम, एकलव्य आवासीय विद्यालय बंधवा द्वितीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सारधा लोरमी तृतीय रहा।

विधायक ने शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समापन पर विधायक, कलेक्टर एवं एसपी देशभक्ति गीतों पर बच्चों के साथ झूमे।

Chhattisgarh