
- सांसद श्री नाग ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
रायपुर (CITY HOT NEWS)//

जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कांकेर सांसद ’श्री भोजराज नाग’ ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने कलेक्टर ’श्रीमती नूपुर राशि पन्ना’ एवं पुलिस अधीक्षक ’श्री पंकज चंद्रा’ के साथ परेड का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री ’श्री विष्णु देव साय’ का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए जिलेवासियों को बधाई दी। समारोह में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। सांसद ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंट कर शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक ’श्री मुकेश जोशी’ के नेतृत्व में सीएपीएफ, जिला पुलिस, बस्तर फाइटर, नगर सेना, ’एनसीसी’, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ’श्री सेवकराम नेताम’, जिला पंचायत अध्यक्ष ’श्रीमती रीता सोरी’, नगरपालिका अध्यक्ष ’श्री नरपति पटेल’, सीईओ ’श्री अविनाश भोई’ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

