रायपुर : महासमुंद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

महासमुंद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • खाद्य मंत्री श्री बघेल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

महासमुंद जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ’श्री दयालदास बघेल’ ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ श्वंदे मातरम्श् के गायन से हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर ’श्री विनय कुमार लंगेह’ और पुलिस अधीक्षक ’श्री प्रभात कुमार’ उपस्थित थे।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

मंत्री श्री बघेल ने मुख्यमंत्री ’श्री विष्णुदेव साय’ का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया और रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े। परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदार ’श्री ईश्वर साहू’ के नेतृत्व में सीएपीएफ, जिला पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, एनएस सहित 10 टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया।

मुख्य अतिथि ने जिले के 19 शहीद जवानों के परिजनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए 170 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। 12 स्कूलों के 827 विद्यार्थियों ने योग और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह में विधायक ’श्री योगेश्वर राजू सिन्हा’, पूर्व राज्यमंत्री’ श्री पूनम चंद्राकर’, पूर्व विधायक ’डॉ. विमल चोपड़ा’, जिला पंचायत अध्यक्ष ’श्रीमती मोंगरा पटेल’, बीज निगम अध्यक्ष ’श्री चंद्रहास चंद्राकर’, नगर पालिका अध्यक्ष ’श्री निखिलकांत साहू’, उपाध्यक्ष ’श्री देवीचंद राठी’, सीईओ जिला पंचायत ’सुश्री अनुपमा आनंद’, वनमंडलाधिकारी ’श्री श्रीनिवास टी.एन.’ एवं ’श्री रवि कुमार साहू’ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Chhattisgarh