
रायपुर (CITY HOT NEWS)//




छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के मुख्यालय, नवा रायपुर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री राजू अगसिमनी सहित मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

