रायपुर : वन मंत्री श्री केदार कश्यप दंतेवाडा में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप दंतेवाडा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के पश्चात संयुक्त परेड का निरीक्षण कर  सलामी लेंगें।
 
वन मंत्री श्री केदार कश्यप समारोह में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी करेंगे।

Chhattisgarh