रायपुर : 74 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए रवाना

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

श्री रामलला दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत कांकेर जिले से श्रद्धालुओं का दल 11 अगस्त को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा के लिए 72 दर्शनार्थियों और 2 अनुरक्षकों सहित कुल 74 यात्रियों को आजीविका महाविद्यालय, गोविंदपुर कांकेर से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान कराया गया। 

कांकेर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने 12 अगस्त को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए यात्रा प्रारंभ की, जहां वे श्री रामलला के दर्शन कर 15 अगस्त को वापस आजीविका महाविद्यालय गोविंदपुर, कांकेर आएंगे। कांकेर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, श्री दिनेश रजक और श्री पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान मौजूद थे।

Chhattisgarh