रेलवे स्टेशन के बाहर एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखे कपल… सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो…नशे में थे दोनों…

रायगढ़// रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी जोड़ों की आपत्तिजनक हरकत कैमरे में कैद। - Dainik Bhaskar

रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी जोड़ों की आपत्तिजनक हरकत कैमरे में कैद।

जिस जगह यह कपल मौजूद था, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी RPF तक पहुंची। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा कपल नशे की हालत में था।

दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते रहे।

दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते रहे।

भीड़भाड़ की नहीं की परवाह

सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेन के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक वहीं एक-दूसरे के साथ रहा।

दोनों काफी देर तक गले लगे रहे और किस करते दिखे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सार्वजनिक जगह पर इस तरह दोनों को देखकर आसपास मौजूद लोग आपस में चर्चा करने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया।

RPF कार्यालय के सामने का वीडियो

खास बात यह है कि जिस जगह दोनों इस तरह की हरकत करते नजर आए, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंची।

कपल का यह वीडियो RPF कार्यालय का है।

कपल का यह वीडियो RPF कार्यालय का है।

RPF ने बताया- शराब के नशे में थे दोनों

RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी। बाद में वीडियो भी RPF के पास पहुंचा था।

थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। इस मामले में फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है।

Chhattisgarh