रायपुर// रायपुर में 23 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसे स्कूल मैदान समेत अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि स्कूल चौकीदार ने मैदान में महिला को बेहोशी की हालत में देखा।
रायपुर में महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है।
इस सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। मामला डीडी नगर और आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
महिला बिलासपुर की रहने वाली है। उसने 3 साल पहले महासमुंद जिले के युवक से लव मैरिज की थी। कुछ महिनों पहले युवक पत्नी को ओडिशा में छोड़कर भाग गया था। 2 महीने पहले महिला रायपुर आकर एक मैरिज हॉल में काम कर रही थी। लेकिन वहां भी काम बंद हो जाने के कारण वह दूसरे काम की तलाश में थी।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात महिला सरोना शराब भट्टी के पास थी। इसी दौरान पीयूष नायक, शिवा बघेल और एक नाबालिग उसके पास पहुंचे और उससे बातचीत करने लगे। आरोप है कि तीनों ने शराब पी और महिला को भी शराब पिलाई। नशे में महिला से रेप किया।
इसके बाद आरोपियों ने महिला को खाना खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाया और आजाद चौक स्थित सरकारी स्कूल के मैदान में ले गए। महिला का आरोप है कि वहां उसके साथ दोबारा रेप किया गया।

स्कूल मैदान में भी महिला से गैंगरप का आरोप है।
स्कूल चौकीदार ने दी पुलिस को सूचना
रविवार सुबह जब स्कूल के चौकीदार ने देखा कि एक महिला बेहोश पड़ी है, तो आजाद चौक थाना पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एम्स अस्पताल पहुंचाया। महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
2 महीने पहले आई थी रायपुर
पीड़ित महिला के मुताबिक वो बिलासपुर के चकरभाठा इलाके की रहने वाली है। 3 साल पहले घर से भागकर महासमुंद जिले के बागबहारा निवासी एक युवक से शादी की थी। ओडिशा काम करने गए पति ने कटक में महिला को छोड़कर फरार हो गया।
2 महीने पहले वो रायपुर आई और छेरीखेडी स्थित एक शादी हॉल में मजदूरी कर रही थी, लेकिन वहां भी काम खत्म होने के कारण काम से निकाल दिया। इसके बाद से वो लगातार काम की तलाश में रायपुर में घुम रही थी। इसी दौरान सरोना इलाके में इन तीनो युवकों से मुलाकात हुई और तीनो ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
आजाद चौक थाने में दर्ज हुई शिकायत
पीड़िता की शिकायत पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है, इसलिए केस डायरी डीडी नगर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
आरोपियों से पूछताछ जारी
इस मामले में आजाद चौक थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

