महिला की संदिग्ध मौत:: पिता ने दामाद पर हत्या का लगाया आरोप… दूसरी महिला से अफेयर के कारण बेटी से मारपीट करने का आरोप..

रायपुर// राजधानी रायपुर से लगे आरंग में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के भज लगाया है। उनका कहना है कि दामाद का दूसरी महिला से अफेयर था और इसी वजह से वह आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था।

परिवार वालों ने थाने में शिकायत की है, जिसके मुताबिक 31 जुलाई की सुबह दामाद ने फोन कर बताया कि पुष्पा कुएं में गिर गई है। उस दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतका की पहचान पुष्पा सोनकर के रूप में हुई है। वह आरंग के वार्ड नंबर-14 स्थित शनि मंदिर के पास रहती थी। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घर की बाड़ी में स्थित कुआं, जहां घटना हुई।

घर की बाड़ी में स्थित कुआं, जहां घटना हुई।

पुष्पा सोनकर के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की।

पुष्पा सोनकर के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की।

मृतका पुष्पा सोनकर की शादी को 20 साल हो चुके थे। उनके चार बच्चे हैं।

मृतका पुष्पा सोनकर की शादी को 20 साल हो चुके थे। उनके चार बच्चे हैं।

20 साल पहले हुई थी शादी

मृतका के पिता रामधार सोनकर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब 20 साल पहले पुष्पा की शादी भोला सोनकर से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पिछले 3 साल से भोला सोनकर का दूसरी महिला से संबंध था।

उस महिला से उसका एक साल का बच्चा भी है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि भोला आए दिन पुष्पा के साथ मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकी देता था।

परिजनों का दावा- सुबह 5 बजे हुआ था झगड़ा

परिजनों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले भोला सोनकर घर नहीं लौटा था। मृतका की 18 साल की बेटी ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे वह घर पहुंचा। इसके बाद उसका पुष्पा से झगड़ा हुआ।

आरोप है कि वह उसे घर के पीछे स्थित बाड़ी की ओर ले गया। करीब सुबह 8:15 बजे भोला ने पुष्पा के भाई गोविंदा को फोन कर बताया कि उनकी बहन कुएं में गिर गई है।

रायपुर ले जाते समय हुई मौत

सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुष्पा कुएं के पास गंभीर हालत में मिली थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पहले उसे आरंग के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रायपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के मायके वालों ने उसके अचानक कुएं में गिरने को संदिग्ध बताया है।

मृतका के मायके वालों ने उसके अचानक कुएं में गिरने को संदिग्ध बताया है।

परिजनों का आरोप- तैरना जानती थी, खुद नहीं गिर सकती

मृतका के पिता का कहना है कि पुष्पा को तैरना आता था। ऐसे में उसका अचानक कुएं में गिरने की बात उन्हें संदिग्ध लग रही है। उनका आरोप है कि आरोपी पति ने दूसरी महिला से संबंधों में बाधा बनने के कारण पुष्पा को कुएं में धक्का दिया।

पुलिस से FIR और निष्पक्ष जांच की मांग

2 अगस्त को मृतका के पिता, भाइयों और बेटियों ने आरंग थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले के दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

आरंग पुलिस का कहना है कि परिजनों से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

Chhattisgarh