पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना

कोरबा (CITY HOT NEWS)///
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर में सड़क पर घूमने वाले आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को तत्काल पकड़कर उनके मालिकों की पहचान की जाए तथा नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने पशुधन विकास एवं पशु चिकित्सा विभाग को भी निर्देशित किया है कि नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में घूमने वाले मवेशियों के चिन्हांकन एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उनके निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने नगर निगम के सहयोग से कोरबा शहर के निहारिका एवं घंटाघर क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान सड़क पर विचरण कर रहे घुमंतू मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई गई, ताकि रात्रि के समय वाहनों की रोशनी पड़ने पर मवेशी दूर से दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। साथ ही मवेशी पालकों को अपने पशुओं को खुला छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रखने तथा सड़क पर नहीं छोड़ने की समझाइश भी दी गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ना आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से मवेशियों की धरपकड़, रेडियम बेल्ट लगाने और जनजागरूकता की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि सड़क सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें तथा यदि कहीं आवारा मवेशी सड़क पर दिखाई दें तो इसकी सूचना नगर निगम या संबंधित विभाग को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं उन्हे सूचित किया गया है कि  शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति की कार्यवाही वेबसाइट ीजजचरूध्ध्चवेजउंजतपब.ेबीवसंतेपचण्बहण्दपबण्पद पर ऑनलाईन की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन/प्रस्ताव/स्वीकृति की तिथि निर्धारित की गई है। नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि क्रमशः 30 जून तक, 30 सितंबर तक, 30 नवंबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। नवीन हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि 30 अगस्त, 30 सितंबर तक, 30 अक्टूबर एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 एवं नवीन आवेदन के लिए 01 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ किये जायेंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय एक्टिव बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमैट्रिक-एथेंटिकेशन किया जाना आवश्यक है।

Chhattisgarh