
उत्तर बस्तर कांकेर(CITY HOT NEWS)//
जिले के कांकेर विकासखंड के ग्राम कोकपुर निवासी छात्र मिथलेश कुमार दुग्गा का आधार कार्ड डीएक्टिवेट हो जाने के कारण उन्हें विभिन्न कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आधार में आवश्यक सुधार कराने के लिए उन्होंने अपने नजदीकी चॉइस सेंटर में संपर्क किया, लेकिन आधार कार्ड डीएक्टिवेट होने के कारण वहां भी उनका कार्य नहीं हो सका।
समस्या के समाधान के लिए मिथलेश ने 22 जुलाई को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और 24 जुलाई को उनका आधार कार्ड सफलतापूर्वक अपडेट एवं सक्रिय कर दिया गया। अपनी समस्या के शीघ्र समाधान से प्रसन्न मिथलेश कुमार दुग्गा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि समय पर मिली सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

