अम्बिकापुर (CITY HOT NEWS)///
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के द्वारा जारी पत्र के अनुसार कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार राजस्व विभाग से संबधित न्यायालयीन प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से Court Case Monitoring System ¼CCMS½ का संचालन किया जा रहा है, किन्तु जिलों में लंबित न्यायालयीन प्रकरण जो कि माननीय उच्च न्यायालय छ.ग बिलासपुर में विचाराधीन है। माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर में वर्तमान में सरगुजा जिले के 264 प्रकरण लंबित हैं। उक्त प्रकरणों में नियुक्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा समयावधि में जवाबदावा ¼Complaince/Reply Filed½ नहीं किया जा रहा है। जिससे अवमानना की स्थिति निर्मित हो रही है। जिला स्तर पर Court Case Monitoring System ¼CCMS½ पोर्टल के सुचारू संचालन, अनुश्रवण¼Monitoring½ करने हेतु प्रभारी अधिकारी न्यायिक शाखा एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सरगुजा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में ¼CCMS½ की समीक्षा बैठक आयोजित कर न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति से छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराएंगे।

