रायपुर// रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निवास परिसर में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है।

आगजनी के बाद सुबह मौके पर पहुंचे अधिकारी।
अब पढ़े क्या है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को फॉरेस्ट कॉलोनी के समीप स्थित कलेक्टर निवास में आग लगने की सूचना मिली थी। आग रात दो से ढाई बजे के बीच लगी थी।

रात दो से ढाई बजे के बीच आग लगी थी।
आगजनी की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आगजनी में कलेक्टर निवास का पॉर्किंग शेड, कुछ फर्नीचर, विद्युत उपकरण और अन्य सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आग लगने के बाद उसे बुझाते हुए कर्मचारी।
वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बिजली आपूर्ति एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

