
कोरबा/ कोरबा शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात पावर हाउस रोड स्थित कोसा भवन के सामने हुई, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पावर हाउस रोड पर स्थित कोसा भवन और एसएस प्लाजा के ठीक सामने हुई। यह इलाका शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है, जहां दिनभर गाड़ियों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

पीड़ित ने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (नंबर CG 12 BD 2380) को रोजाना की तरह सड़क किनारे पार्क किया था। व्यस्त ट्रैफिक के बावजूद चोरों ने मौका पाकर कुछ ही पलों में बाइक चुरा ली।
यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। कैमरे की निगरानी में होने के बावजूद चोर ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया।
यह घटना कोरबा पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों पर सीधा सवाल उठाती है। शहर के इतने व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाके में दिनदहाड़े चोरी होने से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

