Ekakshi Nariyal ke Upay, Totke: एकाक्षी नारियल के उपाय टोटके, धन समृद्धि के लिए देखें आजमाकर…

Ekakshi Nariyal Ke Upay: एकाक्षी नारियल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। पूजा पाठ में भी एकाक्षी नारियल का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप धन और पारिवारिक समस्याओं के लिए भी एकाक्षी नारियल से जुड़े कुछ उपाय और टोटके आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं नारियल स जुड़े कुछ आसान उपाय।

हिंदू धर्म में पूजा पाठ में नारियल का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि अगर पूजा पाठ में एकाक्षी नारियल का इस्तेमाल करना विशेष फलदायी रहता है। आपने देखे होगा की कई नारियल में दो आंखे होती हैं लेकिन, एकाक्षी नारियल में सिर्फ एक आंख होती है। एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी को विशेष प्रिय है। इसका इस्तेमाल पूजा पाठ में करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं एकाक्षी नारियल से जुड़े कुछ खास उपाय और टोटके। अगर आप एकाक्षी नारियल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दौरान आपको धन लाभ भी हो सकता है।

एकाक्षी नारियल हनुमान मंदिर में करें अर्पित

एकाक्षी नारियल हनुमान मंदिर में करें अर्पित

एकाक्षी नारियल को लें और मंगलवार शाम के समय इसपर सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर इसे भगवान हनुमानजी के सामने अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को धन संपत्ति से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

धन संबंधी समस्याओं के लिए एकाक्षी नारियल का उपाय

धन संबंधी समस्याओं के लिए एकाक्षी नारियल का उपाय

रवि पुष्य के दिन एकाक्षी नारियल को घर में पूरे विधि विधान के साथ स्थापित करें। ऐसे करने से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा रवि पुष्य नक्षत्र में नारियल पर चावल, चंदन, कुमकुम के साथ इसकी पूजा कर इसे घर में रखना चाहिए।

एकाक्षी नारियल के इस उपाय से दूर होंगी पारिवारिक समस्या

एकाक्षी नारियल के इस उपाय से दूर होंगी पारिवारिक समस्या

अगर किसी व्यक्ति के घर में कोई पारिवारिक परेशानी चल रही है या धन से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे एकाक्षी नारियल को मां दुर्गा के मंदिर में अर्पित करना चाहिए। इस दौरान नारियल पर लाल चुनरी को बांध दें।

एकाक्षी नारियल का यह उपाय शनि दोष से दिलाएगा मुक्ति

एकाक्षी नारियल का यह उपाय शनि दोष से दिलाएगा मुक्ति

अगर किसी व्यक्ति पर शनि की दशा चल रही है तो शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए एक एकाक्षी नारियल को चलती नदी में प्रभावित कर दें। ऐसा करने से शनि दोष समाप्त हो जाता है।

बच्चों के स्टडी रुम में रखें एकाक्षी नारियल

बच्चों के स्टडी रुम में रखें एकाक्षी नारियल

अगर आपके बच्चे के अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगाता है तो उसके स्टडी रूम में एकाक्षी नारियल रख दें। इसके प्रभाव से बच्चे के पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा।