दंतेवाड़ा : जिले से जनजातीय अभ्यर्थियों को एनएमडीसी सीएसआर के अंतर्गत दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण

  • टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग हेतु 25 जून तथा कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट के लिए 30 जून को करना होगा पंजीयन

दंतेवाड़ा(CITY HOT NEWS)//

जिला कौषल विकास प्राधिकरण से जारी विज्ञप्ति अनुसार बैंगलोर स्थित नेटूर टेकनिकल ट्रेनिग फाउंडेशन (एनटीटीआई) द्वारा टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग, कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट, असिस्टेंट तकनीशियन इलेक्ट्रॉनिक असेम्बली कोर्स में माह जुलाई 2026 के द्वितीय सप्ताह से कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण हेतु जिले से जनजातीय अभ्यर्थियों को एनएमडीसी सीएसआर के अंतर्गत प्रायोजित किया जाना है।
 उक्त प्रशिक्षण हेतु टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग, अनुसूचित जनजाति युवक, जिले का मूल निवासी, 10 वीं उत्तीर्ण आयु सीमा 16 से 20 वर्ष होना तथा कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट, असिस्टेंट तकनीशियन इलेक्ट्रॉनिक असेम्बली के लिए अनुसूचित जनजाति युवक, जिले का मूल निवासी, 10 वीं उत्तीर्ण या 12 वीं उत्तीर्ण, संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्यानुभव, आईटीआई या डिप्लोमा, 6 माह का कार्यानुभव आयु सीमा 17 वर्ष से अधिक होना है।  इस संबंध में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक हितग्राही ऑडिटोरियम हॉल, बीआईओपी सीनियर सेकण्डरी स्कूल, बीआईओएम किरन्दुल कॉम्प्लेक्स, एनएमडीसी किरन्दुल कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु श्री अमित वर्मा- 6268727142, श्री सुखराम गावड़े 8305547737, श्री विवके कुमार रक्षा- 9437064908 एवं श्री अभिषेक डहरिया 9770532889 से अथवा जिला रोजगार कार्यालय एवं प्रशिक्षण कार्यालय, कलेक्ट्रेट दन्तेवाड़ा में संपर्क कर सकते हैं।

Chhattisgarh