- ओएसडी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने किया शुभारंभ
जिले के विकासखंड कटेकल्याण थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए लगभग 99.84 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शासकीय आवास का आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ओएसडी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने रिबन काटकर आवास परिसर का शुभारंभ किया।
ज्ञात हो कि पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित इस आवासीय परिसर में 12 आवासीय इकाइयों (ब्लॉक) का निर्माण किया गया है। इससे कटेकल्याण जैसे दूरस्थ क्षेत्र में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके कार्य निष्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। नवीन आवास परिसर पुलिस परिवारों के लिए बेहतर जीवन-यापन की सुविधा सुनिश्चित करेगा तथा दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत जवानों को अतिरिक्त संबल प्रदान करेगा। कार्यक्रम में डीएसपी श्री जितेन्द्र कुम्भकार, टीआई श्री निर्मल वर्मा, टीआई श्री धनंजय सिन्हा, आरआई श्री सुशील नौटियाल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

