फांसी के फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, रील बनाने के चक्कर में घंटना की आशंका, जांच में जूटी पुलिस

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक विवाहिता के सुसाईड का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह फांसी पर लटकते नजर आ रही है। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी लगी। वहीं रील बनाने के चक्कर में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की जांच में जूटी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

घर के कमरे के पंखे में फांसी का फंदा लगाकर मोबाइल को देखते हुए - Dainik Bhaskar

घर के कमरे के पंखे में फांसी का फंदा लगाकर मोबाइल को देखते हुए

मिली जानकारी के मुताबिक कोष्टा पारा की रहने वाली विशाखा देवांगन 22 साल की शादी करीब चार साल पहले हुई थी।

वह रील बनाने की शौकीन थी, जहां मंगलवार की दोपहर को उसका बंद कमरे में पंखे पर लटकती लाश देखी गई। बताया जा रहा है कि उसके परिजन घर पर नहीं थे।

जब दोपहर में उसकी सास वापस घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी।

इसके बाद किसर तरह दरवाजा तोड़ा गया, तब देखे कि विशाखा की लाश साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई है।

ऐसे में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच करने पर वहां पुलिस को घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन मिला।

फांसी लटकने के बाद उसे काटने की कोशिश भी की, जो वीडियो में रिकार्ड हुआ

फांसी लटकने के बाद उसे काटने की कोशिश भी की, जो वीडियो में रिकार्ड हुआ

करीब डेढ़ घंटे का वीडियो रिकार्ड हुआ जिसमें तकरीबन डेढ़ घंटे का वीडियो रिकॉर्ड है। वीडियो में मृतका बड़े आराम से पंखे पर साड़ी को बांधते और फंदा बनाकर गले में डालती नजर आ रही है।

कुछ ही सेकंड के बाद अचानक मृतिका का पैर फिसलता है और वह फांसी के फंदे पर झूल जाती है। वीडियो में मृतका इस दौरान खुद को बचाने के लिए जेब से कुछ निकाल कर फंदे को काटने का प्रयास करती दिख रही है।

खुद को बचाने की कोशिश की इसके बाद भी वह खुद को बचा नहीं पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को जप्त कर लिया है। वीडियो के आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की भी पुष्टि नहीं कर रही है की घटना रील बनाने के चक्कर में हुई है।

पुलिस बारिकी से मामले की जांच कर रही DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि कोष्टा पारा में कल सुबह मृतका के परिजन काम पर निकल गए थे। दोपहर में उसकी सास जब वापस आई तो घर के अंदर का दरवाजा बंद था।

बहु दरवाजा नहीं खोली, तो दरवाजा को तोड़ा गया तो देखा गया कि मृतका साड़ी से फांसी पर झूल रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में बारिकी से जांच कर रही है।

उसका मोबाइल रिकार्ड स्थिति में ऑन रखा हुआ था। आत्म हत्या का फूटेज रिकार्ड हुआ है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

Chhattisgarh