रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया बालसाय मांझी का अपने घर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया बालसाय मांझी का अपने घर का सपना
  • कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर
  • मोर जमीन मोर मकान योजना से परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आवास

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया बालसाय मांझी का अपने घर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा और विश्वास की किरण बनकर उभर रही है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 निवासी श्री बालसाय मांझी की कहानी इस योजना के सकारात्मक प्रभाव का प्रेरणादायक उदाहरण है।

आर्थिक कठिनाइयों के बीच था पक्के घर का सपना

         श्री बालसाय मांझी वन विभाग भैरमगढ़ में दैनिक वेतनभोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और वे स्वयं हैं। सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना ही उनके लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे में पक्का मकान बनाना उनके लिए एक अधूरा सपना था। वर्षों तक उनका परिवार एक छोटे कच्चे मकान में रहता था। मकान में पर्याप्त जगह नहीं थी और बरसात के दिनों में पानी टपकने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे नया घर बनाने में असमर्थ थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा

         वर्ष 2023 में नगर पंचायत भैरमगढ़ के अधिकारियों ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी (बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन) घटक अंतर्गत संचालित मोर जमीन मोर मकान योजना की जानकारी दी। योजना के तहत उनका आवेदन तैयार कर शासन को भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिल गई।

मार्गदर्शन और सहयोग से पूरा हुआ सपना

        आवास स्वीकृत होने के बाद भी आर्थिक चुनौतियों के कारण निर्माण कार्य शुरू करना आसान नहीं था। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों ने लगातार उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने नए मकान का निर्माण पूरा कर लिया। आज श्री बालसाय मांझी अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित, सुविधाजनक और पक्के मकान में रह रहे हैं। जिस घर का सपना उन्होंने वर्षों तक देखा था, वह अब साकार हो चुका है।

मिला सुरक्षा और सम्मान का नया एहसास

        श्री मांझी बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने केवल उन्हें एक पक्का घर ही नहीं दिया, बल्कि उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का अवसर भी प्रदान किया है। अब उनका परिवार मौसम की कठिनाइयों और आवास संबंधी समस्याओं से मुक्त होकर सुखद जीवन व्यतीत कर रहा है।

योजना ने बदली जीवन की दिशा

        प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। श्री बालसाय मांझी नगर पंचायत भैरमगढ़, राज्य शासन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना उनके परिवार के जीवन में खुशियों और आत्मविश्वास की नई रोशनी लेकर आई है।

Chhattisgarh