मोहला (CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार बाढ़ एवं अन्य नैसर्गिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय हेतु जिलाए अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार श्री मिथलेश डोण्डे, अपर कलेक्टर मा 9425523514 को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का सहायक नोडल अधिकारी तथा सुश्री शुभांगी गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर मो 7000731513, को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुविभाग स्तर पर डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला मो 9399952311 को अनुविभाग मोहला तथा श्री अमितनाथ योगी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर मो 9752463107, को अनुविभाग मानपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार तहसील स्तर पर श्रीमती नेहा विश्वकर्मा, तहसीलदार मोहला मो 9755501402 को तहसील मोहला, श्रीमती चांदनी देवांगन, तहसीलदार मानपुर मो 8305260608 को तहसील मानपुरए श्रीमती अनुरिमा एसण् कुमार टोप्पोए तहसीलदार अंबागढ़ चौकी मो 8889545868 को तहसील अंबागढ़ चौकी, राज आशीष, नायब तहसीलदार खडग़ांव मो 7772927236 को तहसील खडग़ांव तथा श्री दिलीप कुमार साहू, नायब तहसीलदार औंधी मो 8103504276 को तहसील औंधी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासन ने सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में सतत निगरानीए त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय तथा आवश्यक सूचनाओं के तत्काल संप्रेषण की जिम्मेदारी सौंपी हैए ताकि आपदा की स्थिति में आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

