सुकमा// छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने अलग-अलग समय पर रेप किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों को उससे प्यार था। जब वह 2 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई।
हालांकि, बच्चा किसका है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। FIR के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले दोनों एक दूसरे से परिचित नहीं थे। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, लड़की की उम्र करीब 15 साल है। उसने कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई की है। फिलहाल पढ़ाई छोड़ घर में ही रहती थी।
करीब सालभर पहले इसकी पहचान जग्गावरम गांव निवासी मड़कम हिंगा और सुकमा के रहने वाले राहुल सोड़ी से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों गांव में खेती किसानी का काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक, लड़की दोनों युवकों से बातचीत करती थी। दोनों ने इसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर अलग-अलग समय पर लड़की इनसे मिलती थी। दोनों ने शादी और प्यार का झांसा देकर उससे रेप किया। हालांकि, दोनों युवक एक दूसरे से पहले से परिचित नहीं थे।

प्रेग्नेंट होने पर परिवार वालों को रेप का पता चला।
गर्भवती हुई तो परिजनों को पता चला
ढाई महीने पहले नाबालिग के पेट में अचानक दर्द हुआ। परिवार वाले उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां जांच में उसके 2 महीने की प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई।
परिवारजनों ने नाबालिग से पूछताछ की। उसने दोनों लड़कों के बारे में जानकारी दी और बताया कि दोनों ने अलग-अलग टाइम पर उससे संबंध बनाए थे।
3 जून को परिवार वालों ने गादीरास थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये दोनों आरोपी गिरफ्तार
- मड़कम हिंगा उर्फ मड़कम अर्जुन, निवासी ग्राम जग्गावरम, भेज्जी थाना क्षेत्र
- राहुल सोड़ी उर्फ रूपेश सोड़ी, निवासी सुकमा
मामले की जांच जारी
सुकमा SP किरण चव्हाण का कहना है कि, इस मामले की FIR के बाद दोनों युवक फरार हो गए थे। 6 जून को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। नाबालिग का हेल्थ चेकअप करवाया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

