सुकमा : सुकमा में बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने प्रशासन मुस्तैद

  • 24 घंटे चालू रहेगा नियंत्रण कक्ष का नंबर 07864-284012
  • अधिकारियों कि लगी ड्यूटी

सुकमा/रायपुर (CITY HOT NEWS)//

आगामी मानसून में अतिवृष्टि, बाढ़ और किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन सुकमा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के त्वरित संचालन के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। जिला स्तरीय मुख्य नियंत्रण कक्ष आगामी 1 जून 2026 से लगातार 24 घंटे काम करना शुरू कर देगा। आम नागरिक आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07864-284012 पर संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर श्री अमित कुमार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और राहत कार्यों की कमान संभालने के लिए जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
     जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैंरू
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष
 ’कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर: 07864-284012
श्री शबाब खान (डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी)’ +91-9340676224
अनुविभाग (एसडीएम) स्तर के नोडल अधिकारी
अनुविभाग छिंदगढ़: श्री विजय प्रताप खेस (अ.वि.अ. रा.) – +91-9977875252
अनुविभाग सुकमा: श्री सूरज कश्यप (अ.वि.अ. रा.) – +91-9399973035
अनुविभाग कोंटा: श्री सुभाष शुक्ला (अ.वि.अ. रा.) – +91-7722964281
तहसील स्तरीय जिम्मेदार अधिकारी
तहसील कोंटा’ श्री इरसाद अहमद (तहसीलदार) – +91-9406368008
तहसील छिंदगढ़’ श्री अंबर गुप्ता (तहसीलदार) -+91- 8770777701
तहसील सुकमा’ श्री गिरीश निम्बालकर (नायब तहसीलदार) -+91- 7999907939
तहसील गादीरास’ श्री आनंद कुमार गुर्दे (नायब तहसीलदार) – +91-7000692984
तहसील दोरनापाल/जगरगुंडा’ श्री योपेन्द्र कुमार पात्रे (नायब तहसीलदार) – +91-9770879003
तहसील तोंगपाल’ श्री अनिल कुमार ध्रुव (नायब तहसीलदार) – +91-8889746100
अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक कार्ययोजना और पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में इन अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh