पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या…बॉयफ्रेंड ने दोस्तों को भी शामिल किया..चाकू से रेता गला, रेलवे ट्रैक किनारे लाश फेंककर भागे…

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। झारखंड की रहने वाली महिला ने साजिश के तहत पति को 10 हजार दिलाने का लालच दिया और बिलासपुर ले आई। यहां बॉयफ्रेंड ने दोस्तों को भी शामिल किया।

पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला। - Dainik Bhaskar

पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला।

आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास पहले पति का दुपट्टे से गला घोंटा, फिर चाकू से गला रेत दिया। मर्डर के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर सभी आरोपी झारखंड चले गए थे। जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। पुलिस ने पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

मर्डर के बाद शव को पास झाड़ियों में फेंककर सभी आरोपी झारखंड चले गए थे।

मर्डर के बाद शव को पास झाड़ियों में फेंककर सभी आरोपी झारखंड चले गए थे।

पढ़िए अफेयर और हत्या की पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक पूनम और विनोद लिमगा झारखंड के सिमडेगा जिले में रहते थे। विनोद मजदूरी कर परिवार चलाता था। फेसबुक के जरिए पूनम की पहचान सुगड़ तोपड़ो से हुई, जो झारखंड का ही निवासी है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई।

कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि पूनम पति विनोद और 2 बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। हालांकि, 15 दिन बाद महिला घर लौट आई।

पति विनोद लिमगा पत्नी के साथ बिलासपुर पहुंचा था। (फाइल फोटो)

पति विनोद लिमगा पत्नी के साथ बिलासपुर पहुंचा था। (फाइल फोटो)

बॉयफ्रेंड संग रची हत्या की साजिश

घर लौटने के बाद पूनम ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत बॉयफ्रेंड अपने दोस्त इंदल मांझी और एक अन्य शख्स के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचा।

आरोपी ने गर्लफ्रेंड के पति विनोद को कॉल किया। सिरगिट्टी आने पर 10 हजार रुपए देने और उसकी पत्नी को छोड़ने का लालच दिया। इस प्रस्ताव पर विनोद तैयार हो गया। वह 19 मई को पत्नी पूनम को साथ लेकर झारखंड से सिरगिट्टी आ गया।

महिला अकेली वापस पहुंची तो हुआ शक

पति जब बिलासपुर पहुंचा तो पत्नी ने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेली अपने झारखंड स्थित गांव लौट गई। महिला को अकेले देखकर ससुराल वालों को शक हुआ।

हालांकि, महिला ने उन्हें गुमराह करते हुए बताया कि उसका पति बिलासपुर में ही रुका हुआ है। इससे परेशान होकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली और तकनीकी जांच की, जिसके बाद उस पर संदेह गहराता गया।

पत्नी पूनम ने पूछताछ में बॉयफ्रेंड संग मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। (फाइल फोटो)

पत्नी पूनम ने पूछताछ में बॉयफ्रेंड संग मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। (फाइल फोटो)

6 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश

शक होने पर पुलिस ने पूनम से पूछताछ की, जिसके बाद वह टूट गई। उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने और शव को बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास फेंकने की बात स्वीकार की।

महिला के बताए अनुसार रविवार को झारखंड पुलिस उसे लेकर शहर पहुंची और सिरगिट्टी पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिरगिट्टी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे ट्रैक के पास पहुंची, जहां विनोद लिमगा का सड़ा-गला शव झाड़ियों में मिला।

इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है।

दुपट्टे से गला दबाकर चाकू से गला रेता

महिला ने पुलिस को बताया कि 19 मई को बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचने पर उसका प्रेमी वहां मिला। इसके बाद सभी मिलकर उसे रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए।

वहां दुपट्टे से उसका गला दबाया गया और फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को झाड़ियों के बीच कीचड़ में फेंक दिया।

प्रेमी और उसके दोस्तों की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके प्रेमी और साथियों की तलाश शुरू कर दी है। बॉयफ्रेंड सुगड़ तोपड़ो, उसके दोस्त इंदल मांझी और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम झारखंड रवाना हुई है।

Chhattisgarh