रायपुर : सुशासन तिहार 2026: ग्राम भेलवां में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, शिविर बना त्वरित समाधान और जनकल्याण का प्रभावी मंच

सुशासन तिहार 2026: ग्राम भेलवां में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, शिविर बना त्वरित समाधान और जनकल्याण का प्रभावी मंच
  • शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण, मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
  • जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत ट्रांसेक्ट वॉक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण, मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण, मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण, मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के फरसाबहार जनपद अंतर्गत ग्राम भेलवां में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भेलवां, तुमला, जामटोली, अंबाकछार, डोंगादरहा, डुमरिया, गंझियाडीह, जोरंडाझरिया, कोल्हेनझरिया, कुल्हारबुडा, कुम्हारबहार, माटीपहाड़छर्रा, महुवाडीह, सागजोर एवं हथीबेड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

शिविर में पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, श्री घनश्याम यादव, श्रीमती कौशल्या यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ गांव स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि गैर-विवादित राजस्व प्रकरणों जैसे फौती नामांतरण एवं आपसी सहमति से बंटवारे का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण सचिवालय के माध्यम से सचिव एवं पटवारी गांव में उपस्थित रहकर आवेदनों का समाधान करेंगे।

कलेक्टर श्री व्यास ने बताया कि अब तहसीलदार के आदेश के विरुद्ध द्वितीय अपील के लिए लोगों को संभाग मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि यह अधिकार अब कलेक्टर को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, अपार आईडी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, पेंशन योजनाएं, श्री रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, पीएम किसान एवं फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा तथा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न संकुलों से कुल 36 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया गया। 23 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, 33 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए तथा 14 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश दिए गए। इसके अलावा 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी प्रदान की गई तथा 4 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल वितरित किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 22 हितग्राहियों को आम एवं लीची के पौधे दिए गए। महिला स्व-सहायता समूहों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसमें आशा स्व-सहायता समूह को 1.50 लाख रुपये तथा आस्था एवं रितु स्व-सहायता समूह को 3-3 लाख रुपये की ऋण सहायता दी गई। वहीं दिलेश्वरी बाई को मुद्रा लोन के तहत एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत ट्रांसेक्ट वॉक आयोजित

शिविर के दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत ट्रांसेक्ट वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि जिले के धरती आबा ग्रामों एवं पीएम जनमन ग्रामों में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत स्वास्थ्य शिविर, जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रम एवं हितग्राही संतृप्तिकरण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज को शासन की योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी संस्कृति, परंपरा और गौरव का सम्मान करना है।

Chhattisgarh