146 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण, आमजनो को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, किया गया लाभांवित
रायपुर (CITY HOT NEWS)//सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का पाली–तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता कोराम, श्री अंशुल पैंकरा, श्री मनोज कुमार, श्री दिलीप कंवर एवं श्री सत्यनारायण पैंकरा, श्री छत्रपाल सिंह राज,एसडीएम श्री रोहित सिंह तथा ग्राम पंचायत धौराभांठा के सरपंच श्रीमती सुशीला जगत सिंह उपस्थित रहे। साथ ही क्लस्टर अंतर्गत माखनपुर, रंगोले, सेन्द्रीपाली, बाँधाखार, पोटापानी, अलगीडांड़, करतला, डुमरकछार एवं नुनेरा पंचायत के सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं से लाभ प्रदान किया गया। जिसमें जनपद पंचायत पाली अंतर्गत 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 01 दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र एवं 01 हितग्राही को वाकिंग स्टीक प्रदान किया गया।
इसी प्रकार कृषि विभाग की शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत ग्राम धौराभांठा के किसान श्री पंच राम को 3 एचपी के पेट्रोल पंप एवं 5 हितग्राहियों को ढेंचा बीज खाद वितरित किए गए।
सहकारिता विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए।
राजस्व विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब और 02 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया।
शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत मांग व शिकायत से सम्बंधित कुल 986 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 146 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेंदनो का परीक्षण कर शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा। इस शिविर में क्लस्टर अंतर्गत शामिल सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम शिविर के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
मंचस्थ अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी शिविरों में उपस्थित होकर अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सुधार करें।


