रायपुर (CITY HOT NEWS)//
जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुनकुरी तहसील के ग्राम पकरीकछार निवासी मुलारी बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पुत्र कुंवर साय एवं पुत्री राजकुमारी को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार कांसाबेल तहसील के ग्राम फरसाजुड़वाईन निवासी गोपाल भगत की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती गेन्दो बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ की जा रही है।

