अम्बिकापुर (CITY HOT NEWS)//
शिक्षा विभाग सरगुजा द्वारा सत्र 2026-27 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों में श्री आर.एल. मिश्रा प्राचार्य, श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य, श्री जय प्रकाश चैबे प्राचार्य, श्री विष्णु प्रसाद पैंकरा प्राचार्य, श्रीमती स्नेहलता सिन्हा प्राचार्य, श्री शशिधर पाण्डेय व्याख्याता, श्री नार सिंह प्रधान पाठक, श्री जय श्रीराम लकड़ा प्रधान पाठक, श्री बजरु कुजूर प्रधान पाठक, श्री तेलेस्फोर खेस्स प्रधान पाठक, श्री अजय श्रीवास्तव प्रधान पाठक, श्री राम भरोष यादव प्रधान पाठक, जोवाकिम केरकेट्टा प्रधान पाठक, श्रीमती धनेश्वरी कुजूर प्रधान पाठक, श्री रामकुमार गुप्ता शिक्षक एवं श्री बैजनाथ बड़ा शिक्षक सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए गए। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने समारोह को भावनात्मक एवं गरिमामयी वातावरण प्रदान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों को उनके समस्त स्वत्वों का भुगतान सेवा निवृत्ति तिथि पर ही सुनिश्चित करते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सफल एवं ससम्मान सेवाकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग हर सम्भव सहयोग हेतु तत्पर रहेगा।

