शराब पीने से मना करने पर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ग्रामीण की हत्या….आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में हत्या से सनसनी फैल गई है, जहां एक शख्य की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। शराब पीने से मना करने पर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी है। यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहन महिपाल (45) के रूप में हुई है, जो कि तंनौद गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सत्यवान महिपाल और उमा शंकर साहू के बीच विवाद हो रहा था, जिसे रोकने सत्यवान महिपाल का पिता मोहन लाल महिपाल वहां आ पहुंचा। इस दौरान गुस्साए उमा शंकर ने उसपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल मोहन लाल को खरौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है।

Chhattisgarh