सूरजपुर : सिलफिली के माझापारा करवां में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर आयोजित

सिलफिली के माझापारा करवां में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर आयोजित
  • ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

सूरजपुर,(CITY HOT NEWS)//

सिलफिली के माझापारा करवां में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर आयोजित

विकासखंड सिलफिली अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र माझापारा, करवां में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला सशक्तिकरण केंद्र से जेंडर विशेषज्ञ सुश्री सलोनी कुजूर एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक सुश्री फरजाना ने उपस्थित होकर ग्रामीण जनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

          शिविर के दौरान भ्रूण हत्या रोकथाम, गुड टच-बैड टच, सखी वन स्टॉप सेंटर, बालिकाओं में लैंगिक समानता, बाल संरक्षण, महिला उत्पीड़न तथा बाल विवाह जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

          वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत वक्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों से अवगत कराया। आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर कृ 112 (आपातकालीन सहायता), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। 

          शिविर में योजनाओं से संबंधित ब्रोशर ग्रामीण जनों को वितरित किए गए, ताकि वे योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएँ, बालिकाएँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh