नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन -2026..आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने, आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करने के निर्देश

कोरबा (CITY HOT NEWS)///
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एव त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए 08 मई को निर्वाचन कार्यक्रम जारी करने के साथ-साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत   आदर्श     आचरण संहिता भी प्रभावषील हो गई है।
कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत  ने जिले के समस्त विभाग/कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदर्ष आचरण संहिता के प्रावधानों का कठोरतापूर्वक पालन सुनिष्चित करने के निर्देश   दिए हैं।

आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करने के निर्देशकोरबा 10 मई 2026/
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने, आम शांति व्यवस्था कायम रखे जाने एवं लोक शांति की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिले में शस्त्रों के सभी अनुज्ञप्ति धारियों को एतद् द्वारा इत्तिला दी गई है। वे अपने शस्त्र अपने निकटतम थाने में उक्त अवधि अर्थात नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026  की समाप्ति तक के लिए 7 दिवस के अंदर जमा कर देवें। यह आदेश जिले के अंदर कार्यरत मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, अन्य शासकीय सुरक्षा बल तथा राष्ट्रीयकृत बैंकों के लायसेंसधारी सुरक्षा गार्ड पर लागू नहीं होगा।

Chhattisgarh