रायपुर : सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद

सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद
सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद

प्रदेश में सुशासन को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में सरकार की पहलें अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सुबह सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सिलफिली बाजार का औचक दौरा कर आमजन से सीधे संवाद किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सब्जी मंडी एवं बाजार क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों, ग्रामीणों और महिलाओं से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कई नागरिकों ने स्थानीय सुविधाओं, बाजार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यकताओं से संबंधित मुद्दे साझा किए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
भ्रमण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्र हितग्राहियों से उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Chhattisgarh