ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को चालान से बचाने के बदले युवक से 200 रुपए की रिश्वत लेते वीडियो वायरल..हत्या के प्रयास मामले के आरोपी से कॉन्स्टेबल वर्दी में हाथ मिलाते और गले मिलते मिला…

दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ट्रैफिक एसआई (सब इंस्पेक्टर) चालान से बचाने के बदले युवक से 200 रुपए की रिश्वत लेते नजर रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में एक कॉन्स्टेबल वर्दी में एक युवक से हाथ मिलाते और गले मिलते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक हत्या के प्रयास मामले का आरोपी है।

हालांकि, रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसकी पुष्टि ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने की है। वहीं दूसरे वीडियो पर पुलिस ने कहा युवक कौन है इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन ने रिश्वत लिया।

ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन ने रिश्वत लिया।

पैसा लेते दिखा ट्रैफिक SI, लाइन अटैच

पहला वीडियो दुर्ग पुलिस के ट्रैफिक विभाग से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन चालान के एवज में युवक से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि एसआई युवक को पैसे गिनने के लिए कह रहा है।

मामला सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले में ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने कहा कि रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

आरोपी से हाथ मिलते हुए कॉन्स्टेबल

कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू ने आरोपी युवक से हाथ मिलाया।

कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू ने आरोपी युवक से हाथ मिलाया।

दूसरा वीडियो पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में छावनी थाना में पदस्थ कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू एक युवक से हाथ मिलाते नजर आ रहा है, जिसका नाम बाबू खान बताया जा रहा है। प्रमोद साहू बालोद से दुर्ग छावनी ट्रांसफर होकर आया था।

बाबू खान के खिलाफ जामुल थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि वह जमानत पर बाहर आया है। बाबू पहले भी जेल जा चुका है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Chhattisgarh