
- ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान
रायपुर (CITY HOT NEWS)//


जशपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत सिमड़ा में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर गांव में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। श्रमदान के माध्यम से गांव के सार्वजनिक स्थलों और परिसर की सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है।
सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन जहां आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गांव-गांव पहुंच रहा है, वहीं स्वच्छता, जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

