कोरबा। अग्रवाल समाज के आगामी चुनाव (2026-28) को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। समाज के जागरूक सदस्यों द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए सेवाभावी एवं कर्मठ प्रत्याशी श्री राहुल मोदी के समर्थन में अपील की जा रही है। श्री मोदी वर्तमान में रेड क्रॉस सोसायटी के संयोजक और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के संगठन मंत्री का दायित्व बखूबी निभा रहे है। उनके कार्यों और जुझारू नेतृत्व से प्रभावित होकर समाज के सदस्यों द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी हेतु समर्थन दिया जा रहा।
समाजजनों का कहना है कि किसी भी संस्था की प्रगति, पारदर्शिता एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक सुदृढ़ समाज वही होता है, जहाँ जिम्मेदार पदों पर ऐसे व्यक्तित्व हों जो समाज के कार्यों के प्रति समर्पित रहें, सदस्यों की समस्याओं को समझें, सहज उपलब्ध रहें तथा हर परिस्थिति में समाधान के लिए तत्पर रहें।
समर्थकों ने बताया कि श्री राहुल मोदी जी का समाज सेवा में समृद्ध अनुभव, उनकी प्रशासनिक समझ, कार्य करने की प्रभावी शैली तथा निर्णय लेने की क्षमता उन्हें उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए एक उपयुक्त एवं मजबूत उम्मीदवार बनाती है।

समाज के मतदाताओं से अपील की गई है कि वे उपाध्यक्ष पद के लिए श्री राहुल मोदी जी को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं, जिससे समाज में पारदर्शिता, मजबूती और विकास को नई दिशा मिल सके। अंत में समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग एवं समर्थन से समाज को एक सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकेगा।
सभी को साथ लेकर चलने में माहिर
श्री मोदी वर्तमान में चैंबर और रेड क्रॉस में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उनके द्वारा सभी को साथ लेकर कार्य किया जा रहा है। जिससे बहुत ही कम समय में वे लोकप्रिय हो रहे है ।
मेरा संकल्प केवल पद नहीं, बल्कि समाज के हर परिवार की खुशहाली और सम्मान:: राहुल मोदी
राहुल मोदी ने समस्त अग्र बंधुओं से अपील करते हुए कहा है कि अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव में वे उन्हें उपाध्यक्ष पद हेतु अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि वे समाज के विकास, एकता और नई पहल को आगे बढ़ा सकें, कार्यों में पारदर्शिता के साथ कार्य करे। उनका संकल्प केवल पद नहीं, बल्कि समाज के हर परिवार की खुशहाली और सम्मान है।
आपका एक-एक मत समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।
एक नई सोच, एक नई दिशा के साथ मेरा लक्ष्य हमारे समाज के लिए:
🕉️एकता: पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोना।
⚛️ सेवा: हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान।
✡️ पारदर्शिता: समाज के कार्यों में पूर्ण स्पष्टता और ईमानदारी।
“आपका विश्वास, मेरी शक्ति।”हमारे समाज के
कल के बेहतर भविष्य के लिए, आज अपना समर्थन अवश्य दीजिये।
पूर्व अध्यक्षों और समाज के वरिष्ठ सदस्यों का मिला सहयोग, समर्थन::
अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव में वे राहुल मोदी को उपाध्यक्ष पद हेतु अग्रवाल सभा के अनेक पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों का भी पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है।
समाज सेवा में समर्पित रहा है मोदी परिवार
राहुल मोदी का परिवार भी लगातार समाज सेवा के कार्यों में समर्पित रहा है । उनके परिवार के सदस्य समाज में सक्रिय भूमिका निभा चुके है।


